Which colour is good for your Zodic Number?-कौन-सा रंग है आपके अंक के लिए शुभ?

जन्म के हिसाब से सभी लोगों के अंक अलग-अलग होते हैं। आपके अंक के अनुसार आपके लिए कौन-सा रंग शुभ है.

1) जो लोग 1, 10, 19 या 28 तारीख को पैदा हुए हैं उन लोगों का अंक 1 होता है। इस अंक के लोगों पर सूर्य का सबसे ज्यादा प्रभाव रहता है। इनके लिए ज्यादातर ओरेंज और पीला रंग पहनना बहुत शुभ रहता है। 


2) जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ है उन लोगों का अंक 2 है। इस अंक के लोगों पर चन्द्रमा का ज्यादा प्रभाव होता है और इसी वजह से इनके लिए सफेद रंग धारण करना बेहद शुभ रहता है। 

3) 3 अंक उन लोगों का होता है जिनका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ हो। ऐसे लोगों पर बृस्पति का प्रभाव होता है और इनके लिए पीला रंग शुभ होता है। 

4) 4 अंक के लोगों पर राहू ग्रह का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है और 4, 13, 22 तथा 31 तारीख को जन्मे लोग इस अंक वाले होते हैं। इनके लिए सबसे शुभ रंग हरा माना जाता है। 

5) 5, 14 और 23 तारीख को पैदा हुए लोगों का अंक 5 होता है। इन पर ज्यादा प्रभाव बुद्ध ग्रह का होता है और इनके लिए ग्रे रंग को धारण करना बहुत शुभ रहता है। 

6) जो लोग 6, 15 और 24 तारीख को पैदा हुए हैं उन लोगों का अंक 6 होता है और उन पर शुक्र ग्रह का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है। ऐसे लोगों के लिए गुलाबी रंग या नीला रंग धारण करना शुभ रहता है। 

7) जिन भी लोगों का जन्म 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो उनका अंक 7 होता है और उन पर केतु ग्रह का ज्यादा प्रभाव होता है। उनके लिए लाइट ग्रीन रंग बेहद शुभ रहता है। 

 8, 17 और 26 तारीख को पैदा हुए लोगों का अंक 8 माना जाता है। इन लोगों पर शनि का प्रभाव होता है और इसीलिए इन लोगों के लिए शुभ रंग नीला माना जाता है। 

9) जिन लोगों का जन्म 9, 18 और 27 तारीख को होता है उनका अंक 9 होता है। मंगल ग्रह का प्रभाव इन लोगों पर ज्यादा होता है। इसलिए इन्हें लाल रंग धारण करना चाहिए। 

जय माँ कामाख्या
https://www.facebook.com/srimaakamakhya?ref=hl

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें